जिला अधिवक्ता संघ के सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद शाह बने अध्यक्ष

 जिला अधिवक्ता संघ के सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद शाह बने अध्यक्ष

 जिला अधिवक्ता संघ के सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद शाह बने अध्यक्ष
 जिला अधिवक्ता संघ के सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद शाह बने अध्यक्ष

 जिला अधिवक्ता संघ के सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, अरविंद शाह बने अध्यक्ष

Rajesh Verma head incharge ktg Samachar Singrauli

अधिवक्ता संघ का चुनाव दिनांक:-22/10/2021को हुआ था जिसकी गणना दिनांक:-23/10/2021को हुआ जिसमें कुल 552मत पड़े थे कुल छः चरणों में हुई गणना ।सुबह10 बजे से रात 10 बजे तक हुई गणना ।चुनाव परिणाम मे अध्यक्ष पद के लिए चार अरविंद शाह,बृजेन्द्र देव पांडेय, राजकुमार दूबे, रमाकर सिंह) उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें अरविंद शाह को 309मत मिले वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजकुमार दूबे को 155 मत प्राप्त हुए इस प्रकार अरविंद शाह ने राजकुमार दूबे को 154 मतों से परास्त किया। तीसरे नंबर पर बृजेन्द्र देव पांडेय को 63मत वहीं चौथे स्थान पर रहे रमाकर सिंह को 26 मत मिले।

 उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारअवनीश दूबे, जिवेंद्र सिंह, प्रभुलाल कुशवाहा मैदान में थे जिसमें अवनीश दूबे को 228 मत व जिवेंद्र सिंह को 175 मत,प्रभुलाल कुशवाहा को 150मत प्राप्त हुए।अवनीश दूबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिवेंद्र सिंह को53मतों से परास्त किया।

सचिव पद के लिए भी तीन उम्मीदवार कमलकेश सिंह, विजय यादव, विपिन शाह रहे जिसमें कमलकेश सिंह को 207 मत,विजय यादव को65मत,विपिन शाह को 270मत प्राप्त हुए विपिन शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलकेश सिंह को 63 मतों से परास्त किया।

सहसचिव पद के लिए

भी तीन उम्मीदवार (अब्दुल हसन सिद्दीकी, आशीष शर्मा, सतेन्द्र पासवान मैदान में थे जिसमें अब्दुल हसन को 186मत,आशीष शर्मा को308मत,सतेंद्र पासवान को 270मत प्राप्त किया आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38मतों से परास्त किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो ही उम्मीदवार नंद किशोर पटेल व रामलखन बैस मैदान में थे जिसमें रामलखन बैस ने 336 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 112मतों से परास्त किया।

लेखपाल के लिए तीन उम्मीदवार आशीष जायसवाल, रणधीर मंडल, रामकरण वर्मा मैदान में थे जिसमें आशीष जायसवाल ने 301मत प्राप्त कर जित हासिल की।