स्वीप श्रृंखला के अंतर्गत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली का हुआ आयोजन।

स्वीप श्रृंखला के अंतर्गत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

 सुलतानपुर-  24 फरवरी स्वीप श्रृंखला कार्यक्रम योजनान्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) मनोज कुमार पाण्डे व उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ जनपद सुलतानपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गयी। तत्पश्चात जिला सचिव/जेल विजिटर अपराध निरोधक समिति सुलतानपुर व गायत्री परिवार सुलतानपुर के द्वारा संयुक्त योग से मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।