जय मां भगवती क्लब ने प्रतिकात्मक रूप से निकाली चुनरी यात्रा

जय मां भगवती क्लब ने प्रतिकात्मक रूप से निकाली चुनरी यात्रा

जय मां भगवती क्लब ने प्रतिकात्मक रूप से निकाली चुनरी यात्रा
जय मां भगवती क्लब ने प्रतिकात्मक रूप से निकाली चुनरी यात्रा
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। जय मां भगवती क्लब ने नवरात्र में अपनी परंपरा को कायम रखते हुए प्रतिकात्मक रूप से चुनरी यात्रा निकाली। आयोजक ओम प्रकाश सेन डब्बू ने बताया कि यात्रा भोले नाथ मंदिर प्रागंण शांतिपुरा मेन रोड़ से महाआरती के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में दो ढोल पर बालिकाओं की गरबा मंडली व 25 चयनित समिति सदस्य मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मातारानी की चुनरी लेकर मां चामुंडा माता रानी के दरबार पहुंचे। टेकरी पर माँ तुलजा भवानी - माँ चामुण्डा को की पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पित की गई। यात्रा में मुख्य अतिथि जुगनी गोस्वामी दाऊ, धर्मेंद्र सिंह बैस, नीरज सिंह चौहान, जगदीश चौधरी, राजमणि सेन, राहुल प्रजापत, गुरुदत्त शर्मा, किशोर चौधरी, पंकज वर्मा, विश्वजीत सिंह चौहान उपस्थित होकर आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यात्रा संरक्षक आनंद सेन, राजा अजय सिंह कुशवाहा, अभिषेक टेलर, निलेश बड़ोदिया, भरत चौधरी, वेदांत, केदार बामनिया, हेमराज डोडिया, अनिकेत परमार, अजय  उज्जैनी, राजेश चौधरी, अमन कुशवाहा, नीरज चौधरी, रोहित चौधरी, लखन वर्मा, नितेश जाटवा, सचिन चौधरी, अभिषेक मोदी, सुभाष भाऊ, देवेंद्र पवार, महिला मंडल में दीपिका सेन, पलक पवार, अंतिम  कमला सेन, लक्ष्मी पवार, दीक्षा पवार, मोना, पूजा विश्वकर्मा, अंशु, निकिता, प्रेरणा, वर्षा आदि यात्रा में सम्मिलित हुए।