खाचरोद: ज़मीन को लेकर हुआ विवाद जिसमें 10 लोग हुए घायल,दो को रेफर किया गया। KTG समाचार: शेरू खान।

KTG समाचार: शेरू खान।

नगर से सटे गांव दूँपड़ावदा मे गुरूवार को परिवार मे ज़मीन को लेकर आपसी विवाद् मे करीब 10 लोगो को चोट आई। जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोट आने से उन्हें रेफर किया गया।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह केसरबांई ,संतोष,प्रदीप आदि खेत पर कार्य कर रहे थे। तभी उनके परिवार के ही। यशोदा बाई और उनके लड़के प्रहलाद, रामगोपाल आदि भी वहां पर पहुंचे। जमीन को लेकर दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। उसी बात को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए, इसी दौरान आपस में गाली गलौज भी होने लगी। इसी पर अन्य परिजन भी वहां पर पहुंचे और विवाद इतना बढ़ गया कि, एक दूसरे के ऊपर लाठी तथा पत्थर से हमला कर दिया । जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोगों को चोट आई है, कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को वही खत्म करवाया इसके बाद दोनों पक्ष के लोग खाचरोद थाने में पहुंचे।और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाईं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया है।