गर्भवती महिला से ससुरालियों ने की मारपीट,घर से निकाला।
चार/पांच माह की गर्भवती महिला से मारपीट

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी म.प्र.
शिवपुरी
जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाली फॉरेस्ट कॉलोनी में गर्भवती महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मारपीट के बाद महिला को घर से निकाल दिया। मामले की जानकारी किसी व्यक्ति द्वारा डायल 108 को दी गई जहां महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में पति सहित सांस और देवर पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खिन्नी नाका क्षेत्र की फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाली प्रीति की शनिवार रात उसके पति गोविंद गौड़, देवर राहुल और सास कृष्ण ने लात-घूसों से मारपीट कर दी। प्रीति को चार से पांच माह का गर्भ है। मारपीट के बाद पति व ससुरालीजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। गंभीर अवस्था में महिला सड़क पर पड़ी हुई थी। तभी वहां से कोई व्यक्ति द्वारा सूचना 108 को दी। जहां एम्बूलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को मामले की जानकारी की जानकारी दी गई। यहां पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर पति सहित सांस और देवर पर केस दर्ज कर लिया है।