देवास जिले में  आबकारी विभाग ने  अवैध मदिरा के विरुद्ध व्रत कन्नौद में  की कार्यवाही

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
           देवास ।  कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा  अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी श्री मति वंदना पाण्डेय के मार्ग दर्शन में व्रत कन्नौद के कांटा फोड़  क्षेत्र में होटल, ढाबो  पर कार्यवाही की गई।  कार्यवाही में 05  प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम  के तहत कायम कर विवेचना में लिये गए,  जप्त शुदा मदिरा  का  बाजार मूल्य 5 हजार 960 रूपये  है। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।