दिल्ली में युवा कांग्रेस के संसद धेराव कार्यक्रम में भाग लिया। 

Ktg samachar Rajasthan.Rajkumar Sharma dist head Dausa

दिल्ली में युवा कांग्रेस के संसद धेराव कार्यक्रम में भाग लिया। 

दिल्ली में युवा कांग्रेस के संसद धेराव कार्यक्रम में भाग लिया।   ktgसमाचार. रिपोर्टर. राजकुमार शर्मा दौसा राजस्थान

दौसा से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रदेश सचिव हरिमोहन आजाद व दौसा विधानसभा अध्यक्ष करतार सिंह माल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा दिल्ली में बढ़ती मँहगाई व बेरोजगारी के विरोध में आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लिया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव हरिमोहन आजाद ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार मंहगाई बढ़ाई जा रही है। इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल के दामों ने सौ आंकड़ा पार कर लिया है। रसोई गैस के दाम आसमान छूँ रहे हैं। इस प्रकार की बढ़ती मँहगाई जनता पर क्रूरता है। देश ने पहली बार इतनी ज्यादा बेरोजगारी देखी है। लोकतंत्र का लगातार गला घोटने का कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में दिल्ली में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लिया है। दौसा विधानसभा अध्यक्ष करतार सिंह माल ने बताया कि संसद घेराव कार्यक्रम में बैरीकेड लगाकर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डण्डे बरसाने का काम किया गया। पानी की तेज धार से मोदी सरकार द्वारा देश के युवाओं की आवाज़ को दबाने का कार्य किया गया। लेकिन अब देश का युवा जाग गया है और इस नकारा-निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विनोद कसाना, राजेश गुर्जर, महेश मीणा, रामबाबू, विकास, सचिन दादनका आदि शामिल रहे।