गरीबों असहायों को सर्दी से बचाने हेतु वस्त्र एकत्रीकरण वाहन का शुभारंभ

अवतार सामाजिक संस्था के प्रयास को नगरवासियों का भरपुर सहयोग मिला

गरीबों असहायों को सर्दी से बचाने हेतु वस्त्र एकत्रीकरण वाहन का शुभारंभ

KTG samachar India, राजीव बिरथरे, बरुआसागर, झाँसी।

बरुआसागर- अवतार सामाजिक संस्था के द्वारा बुधवार को नगर में गरीब असहाय दिव्यांगों को शीतलहर के प्रकोप से सुरक्षा हेतु बचाव के लिए कपड़ा वितरण एवं संग्रह केन्द्र का शुभारंभ किया गया। अवतार सामाजिक संस्था झांसी जिले एवं ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक कार्य के लिए जानी जाती है। इसी के अंतर्गत संस्था के द्वारा चिकित्सीय हेल्प केम्प, कोरोना महामारी में गरीबों को खाना वितरण जैसे सामाजिक कार्य समय समय पर किये जाते हैं। इसी क्रम में आज संस्था के द्वारा नगर के चौक बाजार में गरीबों के लिए कपड़ों के वितरण एवं वस्त्र संग्रह हेतु वाहन का शुभारंभ कटरा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष मृदुल तिवारी एवं वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह भदोरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर सब इंस्पेक्टर के द्वारा संस्था को पांच गर्म कंबल प्रदान किए गए उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र अग्रवाल ,मोहन अग्रवाल (ढाबा वाले), मनोज माते, महेश जांगिड़, अनिल जैन चुन, चंद्रभान पंडा ,नरेंद्र अग्रवाल, विनोद साहू, प्रथम श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नगर के दुकानदारों ने संस्था को दान स्वरूप कपड़े प्रदान किए जो कि नगर में गरीब असहाय दिव्यांगों को संग्रहालय के माध्यम से वितरण किए जायेंगे। संग्रह केन्द्र के लिए बस स्टैंड पर अग्रवाल मिष्ठान भंडार एवं बाजार में अनिल जैन चुन के प्रतिष्ठान पर भंडार एकत्रित किया गया जहां से जरूरतमंदों को उक्त कपड़ों को प्रदान किया जाता रहेगा।