भारतीय मजदूर संघ, देवास द्वारा नर्मदा जयंती पर महाआरती का आयोजन किया गया।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास।निप्र- भारतीय मजदूर संघ, देवास द्वारा नर्मदा जयंती पर महाआरती का आयोजन किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ, देवास के जिला मंत्री श्री कमलसिंह चौहान ने बताया कि मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ, देवास द्वारा मानस भवन शिवमन्दिर राधागंज-बीएनपी रोड़ पर  दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय, इंदौर के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यावरण मंच देवास के जिला संयोजक श्री आलोक पायलट, सर्वसमाज सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री हुकमसिंह पवार, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्री देवकरण शर्मा के विशेष आतिथ्य में मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां नर्मदा के चित्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात उपस्थित धर्मप्रेमी महिला-पुरुषों द्वारा महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात जयभोले कलश यात्रा द्वारा लाए गए जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया एवं अंत में प्रसाद वितरण किया गया। 
महाआरती को सफल बनाने में सर्व श्री सुमेर सिंह जाधव, दिनेश जोशी एवं श्री लिपट गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।