नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अरोरा ने  उत्तराखंड के सीएम धामी का जताया आभार

नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अरोरा ने  उत्तराखंड के सीएम धामी का जताया आभार

रुद्रपुर... ऊधमसिंह नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने गुरुवार को रम्पुरावासियों से मुलाकात की। जिसमें नजूल समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान  आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की गई।
बता दें भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आज रम्पुरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने रम्पुरा के चौरासी घण्टा मंदिर में रम्पुरावासियों के साथ बैठकर नजूल मामले के निस्तारण समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। जिसके बाद श्री अरोरा ने कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर चाय की चुस्की भी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए तत्पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में व सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत अब रंग ला रही है। वर्षों से लंबित पड़े नजूल भूमि पर मालिकाना हक के मामले में सुप्रीम कोर्ट से हरी झण्डी मिल गई है और अब जल्द ही नजूल पर बसे लोगों को मालिकाना हक मिल सकेगा। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। श्री अरोरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। हिंदुत्व की एकत की बदोलत ही राम मंदिर निर्माण में मदद मिली है। वहीं पूर्व में सीपीयू द्वारा माथे में चाबी घुसा देने के प्रकरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा का प्रदेश व जिले के नेतृत्व किसी पर भी अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकता। बीते दिन हुए चाबी प्रकरण में रम्पुरा के करीब 150 लोगों पर मुकदमे दर्ज करा दिये गए थे, जिसको गंभीरता से लेते हुए 150 लोगों पर हुए मुकदमों को भी भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा वापिस कराया गया। श्री अरोरा ने कहा कि वह सदैव जनता के बीच रहकर जनता की सेवा में दिन रात जुटे रहेंगे। उन्होंने प्रदेश में चल रही केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। तत्पश्चात श्री अरोरा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर चाकर चाय भी पी।
इस दौरान चन्द्रपाल कोली, धर्म सिंह कोली, चौरासी घण्टा मंदिर अध्यक्ष यादराम कोली, पंडित नरेशचंद्र शर्मा, पार्षद धर्म सिंह कोली, पूर्व पार्षद चन्द्रसेन चन्दा, पूर्व पार्षद लालमन लाल, नामित पार्षद अजय मौर्य, नामित पार्षद मयंक कक्कड़, डालचन्द्र राजपूत, नीलकण्ड, गिरीश पाल, त्रिलोक कोली, ललित बिष्ट, राजू गुप्ता, सुदामा कोली, धर्मसिंह कोली, निक्कू कोली, रवि दिवाकर, किरन विर्क, विपिन कोली, अशोक कुमार, राहुल कोली, शिव किरण, सुरजीत चन्द्रा, परशुराम भगत, मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव आदि मौजूद रहे।