राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 25598 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के जरिए कराया गया।

 राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 25598 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के जरिए कराया गया।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुल्तानपुर-  लोक अदालत में 80% मामले सुल्तानपुर और अमेठी के प्रशासनिक अधिकारियों ने निपटाए। न्यायिक अधिकारियों के खाते में 20% मामले। कुल 25598 वादों का निपटारा। 

 राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 25598 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के जरिए कराया गया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार ने बताया कि जिला जज संतोष राय ने 12 वाद निपटाए। एमबी एक्ट के प्रभारी अधिकारी ने 43 वाद निस्तारित कर पीड़ित परिवार को एक करोड़ 40 लाख 9000 रूपए की क्षतिपूर्ति दिलाई। परिवार न्यायालयौन ने 91 वैवाहिक विवादों का निपटारा सुलह समझौते से कराया। एडीजे मनोज शुक्ला ने एक, इंतखाब आलम ने पांच, नवनीत गिरी ने दो, अभय श्रीवास्तव ने 87, अभिषेक सिन्हा ने दो ,मधु गुप्ता ने दो, पवन शर्मा ने एक, राजेश नारायण त्रिपाठी ने चार, त्रिभुवन नाथ पासवान ने एक, नीलिमा सिंह ने दो, पीके जयंत ने तीन, अंकुर शर्मा ने दो, तथा कल्पराज सिंह ने एक वाद का निस्तारण कराया। 1925 प्री लिटिगेशन वादों का भी निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया गया। जिसमें बैंकों से संबंधित 9 करोड़ 80 लाख 12 हजार 932 रुपए के लेनदेन का समझौता कराया गया।सीजेएम किरण गोंड ने 689, सिविल जज सपना त्रिपाठी ने 53, क्षितिज पांडेय ने 23 ,योगेश यादव ने 361, साइमा जर्रार ने 300, आशालिका पांडेय ने 41, दीपांकर यादव मैं 552, सिद्धार्थ वर्मा ने 71, श्रद्धा लाल ने 130 अविनाश रंजन ने 79, देवर्षि देव ने 418 मामले निपटाए। सुल्तानपुर और अमेठी के प्रशासनिक अधिकारियों ने 20000 600 मामलों का निस्तारण कराया यह कुल मामलों का निस्तारित मामलों का 80 फीसदी है।