देवास की बेटी दिशा रेड्डी ने महाराष्ट्र में जीता रजत पदक

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दिशा रेड्डी ने जीता स्वर्ण पदक

देवास की बेटी दिशा रेड्डी ने महाराष्ट्र में जीता रजत पदक

देवास की बेटी दिशा रेड्डी ने महाराष्ट्र में जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में दिशा रेड्डी ने जीता स्वर्ण पदक

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
नासिक (महाराष्ट्र) में 12 से 15 अगस्त 2023 को  तक आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में मप्र के खिलाड़ियों उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेफरी और मध्य प्रदेश कोच अभय श्रीवास के सानिध्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र के खिलाड़ी दिशा रेड्डी देवास ने सोलो में स्वर्ण पदक, भूमिका जैन देवास ने टुंगल में रजत पदक, अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल ने रेगु इवेंट्स में कांस्य पदक, टेंडिंग (फाइट) में हिमांशी जाट इंदौर ने रजत पदक, निहारिका राजपुरोहित, चिंतामणि, पंकज पांडे भोपाल, तनु सेन ग्वालियर, महेंद्र स्वामी, प्रियंका सिंह दरबार इंदौर ने अपने-अपने वर्ग समूह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतकर 25 अक्टूबर से 9 नवंबर को गोवा में आयोजित होने वाली 37वीं नेशनल गेम्स  के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा सेनी इवेंट्स में गांडा इवेंट्स के खिलाड़ी निहारिका राजपुरोहित, स्वेता कुमारी ने सातवी रेंक, हर्ष जयसवाल और प्रांजल बुडानिया ने आठवी रैंक, सोलो इवेंट्स में सौरभ गौतम आठवी रैंक, टुंगल इवेंट्स में हर्ष जयसवाल ने नवी रैंक बनाई। इन्होंने भी नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इसके आलावा हिमांशु शर्मा, आसिफ अली, मृत्युंजय, रितिका कुशवाहा, रीना गुर्जर, विनीता रायकवार, अशुकुमार, तरुण मीना सभी भोपाल, अजय कैला रीवा, अमित रजक, धनेश सिंह सतना ने भी अपने वर्ग समूह में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिनकी नेशनल गेम्स  में आने की संभावना है। पूजा खाटवा ने प्रतियोगिता में निर्णायक रही। विक्रम देवड़ा टीम मेनेजर रहे। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायिका गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, मप्र ओलंपिक संघ के महासचिव दिग्विजय सिंह सर (जबलपुर) व विकास खरडक़र, सर टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल, देवास खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, राजीव खंडेलवाल, राम दयाल यादव पार्षद, संदीप जाधव कोषाध्यक्ष पीएसएएमपी, हितेंद्र दांडे सह सचिव पीएसएएमपी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय पवार, सन्मीत सिंह खनूजा, मिर्जा सर, संदीप जाधव सहित समस्त खिलाड़ी, पालक  और संस्था के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।