शिवपुरी: संत मनी महाराज की कथा में उमड़ी भारी भीड़.: रिंकू पंडित KTG समाचार

कथा सुनने से, व्यथा दूर होती है -नंदिनी भार्गव. भागवत बाचक

शिवपुरी: संत मनी महाराज की कथा में उमड़ी भारी भीड़.: रिंकू पंडित KTG समाचार

रिंकू पंडित KTG समाचार शिवपुरी: 

कथा सुनने से, व्यथा दूर होती है -नंदिनी भार्गव.

सत्य या संतो के संग को ही सतसंग कहते हैं, और विभीषण भी सत्य के संग हैं, इसलिए सतसंगी हैं, संत हैं ,भले ही रावण के भाई हैं और यहाँ हनुमान जी भी राम के संगी हो चुके हैं!

ठाकुर वावा मन्दिर पर चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा के सातवे दिवस की कथा में, लंका कांड में  प्रवेश हुआ!अशोक वाटिका प्रसंग, सहित विभीषण, रावण, त्रिजता संवाद,लंका दहन  को बडे ही मार्मिक ढंग से सुनाये गया!

कथा व्यास वालयोगी पंडित नंदिनी भार्गव ने कहा, की सत्य के संग का ही फल है जो लंका निवासी विभीषण भी राम राम जपते रहते हैं!

कथा हमेशा शोक को दूर करती है,और हनुमान जी स्वयं पहले, कथा वाचक हैं, हनुमान जी ने ही सवसे पहले अशोक वाटिका में जानकी मैया को श्री राम कथा सुनाई, और माँ जानकी के शोक को दूर किया!

यज़मान  मनी महाराज की राम कथा में हर दिन सेकड़ो भक्त, राम कथा का रस पान कर रहे हैं!

कथा व्यास वालयोगी पंडित वासुदेव नंदिनी भार्गव अपने शास्त्रीय गायन के साथ, कोकिल वाणी से श्री राम कथा का रस पान करा रही हैं!