Khelo India Youth Games मलखंभ प्रतियोगिता में देवास के देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड

सुना और पढ़ा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उज्जैन आकर 16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थीं। यहां की भूमि, वातावरण में दूसरों से कुछ बेहतर कर दिखाने की ताकत है

Khelo India Youth Games मलखंभ प्रतियोगिता में देवास के देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में गुरुवार को देवास के देवेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने यह पदक रोप मलखंभ इवेंट में जीता। ‘नईदुनिया’ को देवेंद्र ने बताया कि यह उनके पांच साल के खेल करियर का तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके पहले वे अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। मलखंभ में अपनी विशेष पहचान बनाना थी, इसलिए उज्जैन को अपनी कर्मभूमि चुना, इसलिए यहीं पढ़ाई के साथ मलखंभ का अभ्यास किया।

सुना और पढ़ा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उज्जैन आकर 16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थीं। यहां की भूमि, वातावरण में दूसरों से कुछ बेहतर कर दिखाने की ताकत है। पिता भवगवान सिंह, किसान है। मम्मी गृहणी है। लोक मान्य तिलक स्कूल में कक्षा नौवीं का नियमित विद्यार्थी हूं। बचपन देवास के गांव रसुल्याकुल्मी में बीता है। लोक मान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास के मलखंभ सेंटर में अपने खेल को निखार रहा हूं। लक्ष्य अर्जुन अवार्ड प्राप्त करना है।