मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बेरामारूफपुर, विकास खण्ड दोस्तपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बेरामारूफपुर, विकास खण्ड दोस्तपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

  सुलतानपुर - 28 जनवरी/ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बेरामारूफपुर, विकास खण्ड दोस्तपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया।

        निरीक्षण के दौरान कुल 157 गोवश (78 नर तथा 79 मादा) संरक्षित और स्वस्थ्य पाये गये। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई संतोषजनक नही पायी गयी तथा परिसर में ही निर्मितं एक शेड की फर्श का निर्माण नही हुआ है। 

        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को नियमित रूप से गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा नियमानुसार फर्श निर्माण एवं गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराने के आवश्यक निर्देश दिये।