कड़ी मेहनत से निखरती है प्रतिभा- गौतम

कड़ी मेहनत से निखरती है प्रतिभा- गौतम

कड़ी मेहनत से निखरती है प्रतिभा- गौतम

कड़ी मेहनत से निखरती है प्रतिभा- गौतम

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 कड़ी मेहनत से प्रतिभा निखरती है। योग्य व्यक्ति समाज में अपना ऊंचा स्थान बनाता है। यह विचार बीसीजी कॉलेज के डायरेक्टर प्रयास गौतम ने मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को पतंग तिल गुड़ एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन  संकुल प्राचार्य श्री विष्णु वर्मा ने की।विशेष अतिथि डायरेक्टर समाधान गौतम, शाहनवाज  खान, एचआर मंडलोई एवं संजय सरल थे। श्री विष्णु वर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति का विशेष पर्व है और यह हमे सकारात्मक विचार देता है। सभी अतिथियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली और उसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गौड़ सुश्री सूर्यबालाबघेल, राजेश चौहान एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने दी