भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर शहर में निकाली वाहन रैली

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर शहर में निकाली वाहन रैली

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर शहर में निकाली वाहन रैली
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर शहर में निकाली वाहन रैली 
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। कलचुरी कलाल समाज के भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के अवसर पर कलचुरी युवा संगठन एवं संस्था शिवोहम अध्यक्ष, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकाली गई। रैली के पूर्व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजन एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया। इसके पश्चात वाहन रैली प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। इस अवसर पर अंबाराम जायसवाल, विष्णु जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, जयंत जायसवाल, गुड्डू रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, मोहित जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, विशाल जायसवाल, अशोक जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, कमल जायसवाल, महेश जायसवाल, ऋषि जायसवाल सहित समाजजन उपस्थित थे।