बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त जानकारी देते हुए बीएनपी मजदूर संघ के प्रधानमंत्री श्री रुपराम मिश्रा ने बताया कि बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति एवं   इंसेंटिव योजना का समझौता नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों को हटाकर करने के विरोध में भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांत राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित  के साथ "देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम" की भावना से प्रभावित होकर इन्टक के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सर्वश्री शुभम चक्रवर्ती, धिरेन वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, योगेश मिश्रा, महेश मीणा, राधेश्याम कुलथिया, जगदीश मालवीया, अवधेश तिवारी, शिवोम शर्मा, युवराजसिंह, अरुप मेती, प्रसन्ना पुजारी,धर्मेन्द्रसिंह चौहान, अर्जुन तलोटा, दिव्यांश दवे, मुकेश विश्वकर्मा, गोविंद श्रीवास    के  साथ 50 से अधिक श्रमिकों ने कारखाना मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, जनपद सदस्य एवं बीएनपी मजदूर संघ के उपसंरक्षक श्री सुरेंद्रसिंह गौड़, भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु, सांसद प्रतिनिधि श्री सचिन सोनी, बीएनपी मजदूर संघ के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह बैस, बीएनपी के पूर्व वरिष्ठ श्रमिक नेता श्री दौलतसिंह चौधरी, श्री श्रीकांत बक्षी, अनिलसिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं इन्टक छोड़कर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्रमिकों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं ढोल ढमाके के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीएनपी मजदूर संघ के उपसंरक्षक श्री सुरेंद्रसिंह गौड़ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपने सिद्धांतों के कारण ही आज पूरे देश में सत्यापन की दृष्टि से प्रथम क्रम का संगठन है और लगातार तीन दशकों से प्रथम क्रम पर स्थापित है। श्री गौड़ ने इन्टक छोड़कर भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारी के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत रहेगा एवं आपकी किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत समस्या के निराकरण हेतु  हमेशा तत्पर रहूंगा तथा आपके मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बीएनपी मजदूर संघ के प्रधानमंत्री श्री रुपराम मिश्रा ने किया एवं आभार भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एवं बीएनपी श्रम कल्याण निधि समिति के महासचिव श्री कमलसिंह चौहान ने व्यक्त किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री जीवनलाल जाट, ईश्वरसिंह बारोड़,  चंद्रशेखर दुबे, घनश्याम पंडित, आशिष दत्त,  हेमंत चौधरी, जेपी यादव, चरणसिंह अहिरवार, प्रेमसिंह जाटव, धारासिंह मीणा, राहुल मालवीया,  बबलूराम पटेल, हेमंत कदम, महेश पवार,  राहुल शर्मा, गुलाब कुमावत,  योगेश डोब्रियाल, शक्ति बुंदेला, हर्षल जाधव, राकेशकुमार,  चंद्रपाल चौधरी, सोनू, पारसराज, प्रदीपकुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।