रसूलपुर किसानो के साथ आप पार्टी मैदान मे गाइडलाइन के अनुसार 40 लाख रुपए दिया जाए मुआवजा

मामला बहुचर्चित रसलपुर ट्रांसपोर्ट नगर का मांगे पूरी नहीं होने पर किसान पीड़ितों को साथ लेकर किया जाएगा आंदोलन

रसूलपुर किसानो के साथ आप पार्टी मैदान मे गाइडलाइन के अनुसार 40 लाख रुपए दिया जाए मुआवजा

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। आम आदमी पार्टी ने जवाब दो हिसाब दो यात्रा के दौरान देखा कि ट्रांसपोर्ट नगर रसलपुर में किसानों के साथ अपनाई जा रही भेदभाव पूर्ण नीति से किसानों में भारी आक्रोश है। जिसमे कई प्रभावशाली किसानों को छोड़कर आम गरीब किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर उन्हें गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में गाइडलाइन 40 लाख रुपए की है। जबकि किसानों को मुआवजा के नाम पर मात्र 4 लाख रु मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई जवाब दो हिसाब दो जनसनवाद यात्रा के दौरान 22 पीड़ित परिवारों से चर्चा हुई इनकी लगभग 54 बीघा जमीन है। जिसमे लगभग 10 बीघा प्रभावशालीयों की छोड़ दी गई है। जो कि पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि वर्तमान गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। प्रत्येक परिवार के मुखिया को सरकारी नौकरी या रोजगार उपलब्ध किया जाए। पीड़ित किसानों के साथ आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शनव जन आंदोलन करेगी चक्काजाम करेगी जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। पीड़ित रजाक अली, फारुख अली, मकसूद खान, नौशाद अली, रमजान अली, कल्लू पठान, शमशाद बी,छोटी बी, कल्लो बी, रुखसार बी, रजिया बी,रीना हसीन शेख, जुलेखा बी ने कहा कि हमारे साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई जा रही है प्रभावशाली लोगों को बख्शा जा रहा है जबकि हमें मात्र 4 लाख रु के मान से ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी निकिता सूर्यवंशी, जिला प्रवक्ता जाकिर खान, इमरान खान,कहय्याला दांगी, पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल देवास विधानसभा प्रभारी निकिता सूर्यवंशी,जाकिर खान, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, सुनील चौहान, इमरान खान, सलमान सदर, कन्हैया लाल डांगी, आर पी झाला, नासिर शाह , अफसर अली, यशवंत देवड़ा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी विधानसभा प्रभारी निकिता सूर्यवंशी ने दी।