एडवेंचर फेस्ट होने से पहले शंकरगड़ पहाड़ी पर लगी आग

दाे दिन पहले ही पहाड़ी पर आग लगी थी, जिसमें कई पेड़-पाैधाें में नुकसान हुआ था। पहाड़ी पर नगर निगम 10, 11 और 12 फरवरी काे एडवेंचर फेस्ट का आयाेजन कर रहा है, जहां पर बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हाेंगे।

एडवेंचर फेस्ट होने  से पहले शंकरगड़ पहाड़ी पर लगी आग

        KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास शंकरगढ़ की पहाड़ी पर रविवार काे एडवेंचर फेस्ट से पहले दूसरी बार आग लगी है, जिसकी चपेट में आने से जंगली पेड़-पाैधाें में नुकसान हुआ है। पहाड़ी पर वन विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की मदद से लाखाें पाैधे लगाए हैं।

इनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे वन कर्मचारियाें की ड्यूटी भी लगाई है, जिन्हाेंने रविवार काे लगी आग पर काबू पा लिया। दाे दिन पहले ही पहाड़ी पर आग लगी थी, जिसमें कई पेड़-पाैधाें में नुकसान हुआ था। पहाड़ी पर नगर निगम 10, 11 और 12 फरवरी काे एडवेंचर फेस्ट का आयाेजन कर रहा है, जहां पर बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हाेंगे।

इस कार्यक्रम से पहले दाे बार पहाड़ी पर आग लगी या लगाई है, इस ओर वन विभाग काे ध्यान देना हाेगा। पहाड़ी के चाराे तरफ बारिश के दिनाें में उगी घांस सूख चुकी है। इसमें जरा भी चिंगारी गिरती है ताे वह तेजी से आग पकड़ती है। पहाड़ी पर तीन साल पहले से पाैधाराेपण किया जा रहा जाे बड़े-बड़े हाेने लगे हैं। इन पाैधाें के आसपास भी सूखी घास है अगर यहां तक आग पहुंच जाती ताे बड़ा नुकसान हाे जाता

वन विभाग एसडीओ एसके शुक्ला ने बताया कि नगर निगम का पहाड़ी के नीचे की तरफ ट्रेंचिंग ग्राउंड है उस तरफ से आग जलते हुए ऊपर आई है। दाेनाें बार आग नीचे से ऊपर लगते हुए आई है। पहाड़ी पर जहां पाैधाराेपण किया है, वहां तक आग नहीं पहुंच सकी। हमारे कर्मचारियाें ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। जहां पाैधे लगाए उसके आसपास की सूखी घास काे अलग-अलग कर दिया है।

पहाड़ी पर शराब पीने वाले भी दिन व रात में पहुंच जाते हैं। यह शराब पीने के साथ ही सिगरेट का भी उपयाेग करते हैं, जाे नशे में वहीं फेंककर जा रहे हैं। आग का कारण सिगरेट भी सामने अा रहा है। पहाड़ी पर कई जग हपर शराब की खाली बाॅटलें पड़ी दिखती हैं। पर्यावरण प्रेमियाें काे आग का पता चला ताे उन्हाेंने नाराजगी जताई है।