भारतीय मजदूर संघ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय मजदूर संघ द्वारा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री कमल सिंह चौहान ने बताया कि वीर शिरोमणि, शेरों के शेर मराठा साम्राज्य के संस्थापक, मुगलों को धूल चटाने वाले हिन्दू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 392 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ, देवास द्वारा शिवाजी पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर चरण वंदना के भव्य गरिमा पूर्ण रूप से छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ के उज्जैन-इंदौर संभाग संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ, देवास जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति, जिला मंत्री कमल सिंह चौहान एवं इरफान शेख के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।