मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गुदरा, विकास खण्ड करौंदीकला में अमृत सरोवर का किया गया निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गुदरा, विकास खण्ड करौंदीकला में अमृत सरोवर का किया गया निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर:  02 नवम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत गुदरा, विकास खण्ड करौंदीकला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर तक पहुँच मार्ग के दोनो तरफ अत्याधिक झाड़-झंखाड़ इत्यादि पाया गया, जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये। उक्त सरोवर के निर्माण कार्य की प्रगति सन्तोषजनक नही पायी गयी। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी एवं सचिव, ग्राम पंचायत का स्पष्टीकरण प्राप्त करनें एवं अवशेष कार्याे को समयान्तर्गत गुणवत्तायुक्त पूर्ण करानें के निर्देश दिये गये।