मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सभी विभाग गम्भीरता पूर्वक समझ कर ही जॉच आख्या लगायें- सीडीओ।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर:  18 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के कुल 67760 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके सापेक्ष 66320 सन्दर्भ विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किये गये तथा 1422 लंबित सन्दर्भ व 18 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायत को निर्धारित समय में निस्तारित किये जायें।

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण ससमय किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

          इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी बल्दीराय वन्दना पाण्डेय, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, डीसी एनआरएलएम अनवर शेख, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायण चन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम जियावन मौर्या, परियोजना निदेशक डूडा सुनीता सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।