जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का हुआ आयोजन।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर: 28 सितम्बर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में संचारी रोग के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 से दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।

  ज्ञात हो कि जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान 01 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जायेगा तथा 07 अक्टूबर, 2022 से 21 अक्टूबर, 2022 तक जनपद में दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इस अभियान में मा0 मुख्य सचिव, उ0प्र0 सरकार द्वारा सभी 11 विभागों को कार्य एवं उत्तरदायित्व पूर्व में ही सौंपे जा चुके है। सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग परस्पर जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर संचालित करेंगे व प्रगति की समीक्षा की अर्न्तविभागाीय बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जायेगी। अभियान की समाप्ति के उपरान्त समस्त विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष गतिविधि विवरण तथा एक्शन टेकेन रिपोर्ट मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित की जायेगी।

        जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनायें तथा ब्लाक व तहसील स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाय। 

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।