बदमासो ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट

मालूम पड़ा जब वृद्धा का एक लड़का घर आया माजरा देखकर होश उड़ गए

बदमासो ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

मुण्डावर थाना क्षेत्र के सिहाली कलां गांव के बाहर गांव के अंतिम छोर पर अपने घर में रह 65 वर्ष की वृद्ध महिला को अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर घर में रखा सामान उठा ले गए। अज्ञात बदमाश घर में खडे ट्रैक्टर को उड़ा ले गए।सिहाली खुर्द की यह महिला कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय रामकिशन यादव खेत में बने मकान में रह रही थी। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। मालूम पड़ा जब वृद्धा का एक लड़का घर आया माजरा देखकर होश उड़ गए ग्रामीणों को सूचना दी गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए इधर मुंडावर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मुंडावर थाना पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया देर शाम तक एडिशनल एसपी एवं डीएसपी नीमराणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया देर रात हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम किया जाएगा। वृद्ध महिला के जो दो लड़के हैं।दो लड़कों में से एक गुडगांव में टैक्सी चलाता है तो दूसरा भिवानी में कोई कार्य करता है। भिवानी वाला लड़का के आने पर पटना का मालूमात हुआ सूचना पर गुड़गांव रहने वाला लड़का भी देर शाम तक घटनास्थल अपने घर पहुंच गया था। मौके पर लड़के नहीं वजह से पोस्टमार्टम व अन्य कार्यों में देरी लग गई।