आजादी का अमृत महोत्सव देवास जिले में 3 लाख 26 हजार 423 घरों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है

आजादी का अमृत महोत्सव देवास जिले में 3 लाख 26 हजार 423 घरों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन शहर सहित पुरे जिले में लोगों को जागरुक करने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। जिले के नागरिकों के 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों से प्रतिदिन झण्डा उतारने की आवश्कता नहीं है। शासकीय कार्यालयों में सूर्योदय पर झण्डा फहराया जाएगा और सूर्यास्त के पहले झण्डा उतारा जाना आवश्यक है। आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव में 15 अगस्त को देवास जिले में 3 लाख 26 हजार 423 घरों में हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

13 से 15 अगस्त तक पूरे भारत में तिरंगा अभियान चलेगा। इस अभियान में सभी देशवासी अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा फहराएंगे। अभियान में सहभागिता के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने आज सयाजी द्वार के समक्ष तिरंगा विक्रय स्टॉल से तिरंगा खरीदा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने के लिए तिरंगा खरीदें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर तिरंगा लगाएं। इस दौरान एएसपी मनजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

               इन बातो का रखना होगा ध्यान 

  लोगों को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा।

 झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर हो।

झण्डों को समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाए।

 झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जाए

हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।