शिक्षक महाजन को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया सम्मानित

शिक्षक महाजन को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया सम्मानित

शिक्षक महाजन को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया सम्मानित

            KTGसमाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

शिक्षक महाजन को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया सम्मानित
देवास। शासकीय मॉडल स्कूल के शिक्षक  विकास महाजन जिला पंचायत के कोरोना कंट्रोल रूम में विगत तीन माह से कलेक्टर के आदेश से अपनी सेवायें समर्पित होकर दे रहे है । उक्त कर्तव्यों के साथ श्री महाजन अपने शाला के कार्यों का निर्वहन जिसमें ऑनलाइन कक्षाए, छात्रवृत्ति एवं शाला विकास प्रभार के कार्य संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी के मार्गदर्शन में कर रहे है। जिला पंचायत की कोरोना ड्यूटी के दौरान महाजन द्वारा अपने कार्य के अतिरिक्त समय में कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण जिसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत सरकार इसरो बैंगलोर का अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी व उसके अनुप्रयोग प्रमुखता से पुर्ण किया है। इसके पुर्व भी महाजन को कलेक्टर महोदय द्वारा परेड ग्राउन्ड पर श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान तथा मध्यप्रदेश शासन के राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। महाजन की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशहाल, संस्था प्राचार्य आनिल सोलंकी,सहायक संचालक अजय सोलंकी, उत्कृष्ट प्राचार्य सुधीर कुमार सोमनी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र बंसल, एडीपीसी ओ पी दुबे, आई टी सेल प्रभारी ड़ॉ. गंगेश कल्मोदीया, जिला पंचायत के सुमन सर, विक्रम सिंह तथा समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने बधाई प्रेषित की। 
     शिक्षक विकास महाजन ने  नियमित रूप से कोरोना कंट्रोल रूम में  उपस्थित होकर अपने शाला कार्य एवं अन्य कोर्स, प्रशिक्षण पुर्ण किये हैं। मै इनको उज्ज्वल भविष्य की बधाई देता हूँ।
      मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह चौहान जिला पंचायत देवास।