वृक्षारोपण कर संस्था श्री राधे ग्रुप ने मनाया जन्मदिवस

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री वृंदावन पटेल का जन्मदिवस संस्था श्री राधे ग्रुप द्वारा मनाया गया

वृक्षारोपण कर संस्था श्री राधे ग्रुप ने मनाया जन्मदिवस
वृक्षारोपण कर संस्था श्री राधे ग्रुप ने मनाया जन्मदिवस

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास। नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था, संस्था श्री राधे ग्रुप के संयोजक लखन दास बैरागी ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री वृंदावन जी पटेल का जन्म दिवस बड़े ही सादगी पूर्ण शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमोना में वृक्षारोपण कर मनाया गया एवं प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर नागदा में महामंत्री वृंदावन जी पटेल द्वारा पूजन अर्चना की गई उसके पश्चात अति प्राचीन नागदा की पहाड़ियों में विराजमान केदार खो के महादेव के दर्शन कर समस्त जनमानस की एवं अमोना शांति नगर वासियों की सुख शांति एवं समृद्धि हेतु कामना की गई

इस सुखद समय पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश ठाकुर मामा, सुरेश मकवाना ,भाजयुमो नगर महामंत्री रजत तिवारी, संस्था श्री राधे ग्रुप अध्यक्ष नितेश मायडा, उपाध्यक्ष निर्मल राज सोलंकी ,मोनू अग्रवाल विजय चौहान, राहुल मालवीय, दीपक चंद्रभान, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी राजपाल सिंह राठौर सहित संस्था के सदस्य गण उपस्थित रहे