सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें सम्बन्धित अधिकारी - जिलाधिकारी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें सम्बन्धित अधिकारी - जिलाधिकारी।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश। 

 सुलतानपुर-  16 जुलाई/शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जुलाई माह के तृतीय शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

         सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व/भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।

        जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस कादीपुर में डीएम के समक्ष कुल 340 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 प्रार्थना पत्रों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निस्तारित कराया गया। इस समाधान दिवस पर सर्वाधिक राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

        इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।

         जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उप जिलाधिकारी कादीपुर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।