मतदान के लिए गिरती बारिश मे भी दिख रहा लोगो मे उत्साह

देवास मे आज होगा दूसरे चरण के लिए मतदान होगा जिसमे जिले के नगर पालिका निगम देवास ,नगर परिषद सोनकच्छ,पीपलरावा,भौरासा तथा टोंक खुर्द मे मतदान होना हैं

मतदान के लिए गिरती बारिश मे भी दिख रहा लोगो मे उत्साह
मतदान के लिए गिरती बारिश मे भी दिख रहा लोगो मे उत्साह

          KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शहर में शुरु हो चुका है। सुबह से लोगों में मतदान के प्रति उत्साह का माहौल है। मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटिंग के लिए मतदाताओं की कतारे लग चुकी है। निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा भी विभिन्न केन्द्रों पर चौक चौबंद व्यवस्था की गई।

बारिश के मद्देनजर कई केंद्रों पर वाटरपु्रफ टेंट लगवाए गए हैं। दरअसल नगर पालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 21 हजार 717 पुरूष मतदाता, 01 लाख 17 हजार 929 महिला मतदाता तथा 06 अन्य मतदाता है। नगर पालिक निगम देवास के 45 वार्डों के लिए 269 मतदान केन्द्र बनाए गए है। शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान सम्पन्न कराए जाने के लिए सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। दूसरे चरण के लिए मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को प्रातत्न 09 बजे से होगी।

देवास में महापौर पद के लिए 6 उम्मीद्वार मैदान है। यहां भाजपा से गीता अग्रवाल व कांग्रेस से विनोदिनी व्यास मैदान में है। वहीं कांग्रेस नेता की बहू मनीषा चौधरी निर्दलीय रुप से मैदान में है इन तीनों प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। देवास में वैसे तो कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें आम आदमी पार्टी से चाना ज्ञानेश, बहुजन समाजवादी पार्टी से निकिता सुर्यवंशी व एक अन्य उम्मीद्वार निर्दलीय रुप से जुबैदा पति हातम मैदान में है।