जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई सम्पन्न।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

 सुलतानपुर- 22 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में विगत अभियान की भॉति सभी गतिविधियों की कार्य योजना बनाकर संचालित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी। 

          जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों के कार्य एवं दायित्व का पूर्ण निर्वहन किया जाय। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान हेतु बनायी जाने वाली कार्य योजना में प्रत्येेक गतिविधि हेतु निर्धारित लक्ष्यों का उल्लेख आवश्यक रूप से किया जाय। उन्हांेने कहा कि संचारी रोग से बचाव हेतु नालियों की साफ-सफाई ससमय कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का संचारी रोग उत्पन्न होता है, तो उससे सम्बन्धित विभाग का पूर्ण उत्तरदायित्व होगा। इसलिये साफ-सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें।  

         उन्होंने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित विभाग व्यवहार प्रवर्तन तथा प्रचार-प्रसार की भी व्यापक योजनाएं बनायें, जिससे जन सामान्य तक सभी जानकारियाँ शुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोगों की रोकथाम हेतु विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्यवाही करें तथा शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार जनपद तथा ब्लाक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अन्तराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्य सम्पादन तथा जनपद में विभिन्न रोगों की स्थिति की समीक्षा हेतु इन समितियों की बैठक आयोजित की जायें। 

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।