जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/कन्वर्जेंस/निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण/कन्वर्जेंस/निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

 सुलतानपुर- 08 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य पोषण मिशन के अर्न्तगत जिला पोषण/कन्वर्जेंस/निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, सुलतानपुर में कन्वर्जेन्स समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के 31 जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 93 आगनबाडी केन्द्रों को गोद लेकर दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक आदर्श आंगनबाडी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना है। इस सम्बन्ध में यूनीसेफ से मण्डलीय कोआर्डिनेटर श्रीमती अनीता द्वारा विस्तार से बताया गया कि आंगनबाडी केन्द्रों के गोद लेकर ‘‘आदर्श आंगनबाडी केन्द्र‘‘ के रूप में विकसित किये जाने के लिए छः माह की समयावधि दिनांक 01.04.2022 से दिनांक 30.09.2022 एवं द्वितीय छमाही दिनांक 01.10.2022 से 31.03.2023 तक निर्धारित की गयी है।

         शासनादेश सं0-3937/58-1-2021 दिनांक 06 दिसम्बर, 2021, के द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये हैं। कुपोषण की अधिकता वाले आंगनबाडी केन्द्रों को चिन्हित कर जनपद में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों को गोद लेकर ‘‘आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र‘‘ के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश के क्रम में विकास खण्डवार ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों को ‘‘आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र‘‘ के रूप में विकसित किये जाने हेतु जनपद के 31 जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 93 आगनबाडी केन्द्रों हेतु 03 आगनबाडी केन्द्र प्रति के अनुसार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 10 मई , 2022 से 30 जून, 2022 के मध्य 'No Water, Only Brsatfeeding Campaign' (पानी नहीं, केवल स्तनपान अभियान) का आयोजन किया गया है। अभियान का  उद्देश्य ‘‘ 6 माह तक के शिशुओं में केवल स्तनपान सुनिश्चित करना‘‘ है। पोषण ट्रैकर के महत्व के सम्बन्ध में बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिदिन पोषण ट्रैकर ऐप के प्रयोग से विभाग द्वारा दिये गये कार्याे की फीडिंग करायें। माह मई 2022 में 33 बच्चों को बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सहयोग से एन0आर0सी0 में भर्ती कर इलाज किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमाह गोद लिये गये आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर उन्हे सुविधा सम्पन्न बनाते हुये नियत अवधि में आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित करें। इसकी समीक्षा प्रतिमाह पोषण समिति की बैठक में की जायेगी।

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0), अपर जिलाधिकारी (वि/रा0), मुख्य राजस्व अधिकारी, डी0एफ0ओ0, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, परियोजना निदेशक उपायुक्त स्वतःरोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सुलतानपुर जिला कृषि अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, यूनीसेफ से समन्यक आदि उपस्थित रहे।