राजपूत भाजयुमो सीनियर मण्डल के मंत्री नियुक्त

राजपूत भाजयुमो सीनियर मण्डल के मंत्री नियुक्त

राजपूत भाजयुमो सीनियर मण्डल के मंत्री नियुक्त

राजपूत भाजयुमो सीनियर मण्डल के मंत्री नियुक्त

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। विधायक गायत्रीराजे पवार व विक्रम सिंह पंवार के मार्गदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति तथा भाजयुुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी एवं भाजपा सीनियर मण्डल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी की अनुशंसा पर भाजयुमो सीनियर मण्डल अध्यक्ष राजवर्धन राजकिशोर यादव ने अपने मण्डल का विस्तार किया। जिसमें अमृत सिंह राजपूत को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। श्री राजपूत के मनोनयन पर चामुण्डा काम्पलेक्स पर धर्मेन्द्र सिंह बैस मित्र मंडल एवं भाजपा मोर्चे के पदाधिकारियों स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जहां भाजपा कार्यकर्ता एवं ईष्टमित्रों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया व बधाई दी। इस अवसर पर सावन वर्मा, रोहित वर्मा, पवन सेन, राजेश मथानिया, आकाश मालवीय, सुमित शर्मा, गौरव दुबे आदि उपस्थित थे।