शहर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपीता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि

महात्मा गाँधी का मानना था जब तक हम शांति एकता और भाईचारे के साथ नहीं रहेंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।

शहर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपीता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

महात्मा गांधी चाहते थे कि देश में रहने वाले सभी लोग सभी धर्म जाति एक बन कर रहे तभी देश तरक्की करेगा उनका मानना था जब तक हम शांति एकता और भाईचारे के साथ नहीं रहेंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा

आज आवश्यकता है महात्मा गांधी के विचारों पर चलने की देश महात्मा गांधी के विचारों से चलेगा न कि नाथूराम गोडसे की विचारधारा से उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा शिवाजी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व अन्य वक्ताओं ने कही।

इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।