युवा कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया कृषक डोडिया का सम्मान

युवक कांग्रेस द्वारा 15 अगस्त को जिले के सर्वोत्तम सर्वोत्तम किसान के पुरस्कार को प्राप्त करने वाले ग्राम जीवाजीपुरा निवासी कुलदीप सिंह डोडिया का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया

युवा कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया कृषक डोडिया का सम्मान
       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 
देवास। युवा कांग्रेस सदैव ही अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करता रहा है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस द्वारा 15 अगस्त को जिले के सर्वोत्तम किसान के पुरस्कार को प्राप्त करने वाले ग्राम जीवाजीपुरा निवासी कुलदीप सिंह डोडिया का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। रविंद्र कुमावत एवं दीपक मोदी ने बताया कि श्री डोडिया को यह पुरस्कार मिलने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। प्रवक्ता गजेंद्र सिंह मेर एवं युकां महासचिव मलखान सिंह देवड़ा मैं भी अपने उद्बोधन में कहा कि प्रगतिशील कृषक कुलदीप सिंह की इस उपलब्धि से अन्य किसान भी प्रेरणा लेंगे एवं कृषि क्षेत्र में नई-नई तकनीक का उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गजराज सिंह गोहिल, रमेश दादा जनपद, लोकेंद्र सिंह बगाना, संजू बाबा, विजेंद्र सिंह बरखेड़ी, रंजीत सिंह, जय सिंह खेड़ा, शाहरुख पटेल, अफजल भाई, शिलावटी सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी महानुभाव का आभार युवक कांग्रेस देवास ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी ने माना