यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीमाली की जन्म जयंती पर डूंगरपुर यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीमाली की जन्म जयंती पर डूंगरपुर यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

KTG समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर,राजस्थान डूंगरपुर।
यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष स्व गौरव श्रीमाली की बुधवार को यूथ कांग्रेस डूंगरपुर की ओर से मनाई जन्म जयंती।इन मौके यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्व गौरव श्रीमाली की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि की अर्पित। इस मौके पर विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि स्व गौरव श्रीमाली जिला परिषद सदस्य वार्ड नं 1 उदयपुर से पिछले चुनावों में जीत दर्ज कर सफलता की अग्रसर थे। हाल ही में उनकी कोरोना महामारी से देहावसान हुआ था। सरल स्वभाव के गौरव ने पिछले विधानसभा चुनावो में डूंगरपुर रह करकड़ी मेहनत से डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया था। यूथ कांग्रेस डूंगरपुर की ओर से मुस्कान संस्थान में जरूरतमंदों को फल किए वितरण।