विहंगम प्राकृति छटा में विराजित माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा

विहंगम प्राकृति छटा में विराजित माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा, सुप्रसिद्ध कालीचरण जी महाराज पहुंचे महा आरती में

विहंगम प्राकृति छटा में विराजित माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा
विहंगम प्राकृति छटा में विराजित माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा 
- विजयादशमी पर होगा 51 फीट रावण का दहन 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। श्री सांई मंदिर नवदुर्गा उत्सव समिति प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव उत्साह व पारम्परिक रूप से मनाया जा रहा है। समिति व्यवस्थापक रितेश रमेश द्विवेदी ने बताया कि संस्था का यह 38वां वर्ष है। समिति द्वारा विहंगम प्राकृति छटा में माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा को विराजित किया गया है। महोत्सव के दौरान महाआरती में मुख्य अतिथी के रूप में कालीपुत्र श्री कालीचरण महाराज व महाराज विक्रम ङ्क्षसह पवार ने पाण्डाल पर पहुंचे और दर्शलाभ लिया। समिति द्वारा बनाई गई आकर्षक झांकी की प्रशंसा की। महोत्सव की पूर्णाहूति आज नवमी के दिन होगी। समिति द्वारा विजयादशमी पर रात्रि 8.30 बजे 51 फिट का रावण दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुभक्तों ने दर्शनलाभ लेकर रावण दहन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।