कराओके क्लब ने सजाई सुरीली संगीत निशा

कराओके क्लब ने सजाई सुरीली संगीत निशा

कराओके क्लब ने सजाई सुरीली संगीत निशा
कराओके क्लब ने सजाई सुरीली संगीत निशा
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। कराओके क्लब (केकेसी) द्वारा सुरीली संगीत निशा का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुजनों का सम्मान भी किया गया। क्लब के फाउंडर सुनील मालवीय एवं अजय सोलंकी गुरुजी ने बताया कि प्रतिमाह की तरह इस बार भी शानदार थीम कभी खुशी कभी गम रखी गई। जिसमें क्लब के सभी साथियों के द्वारा एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र माल्यार्पण एवं गुरुजनों का सम्मान के साथ हुआ। जिसमें प्रमुख अजय सोलंकी गुरुजी, साधना श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, प्रीति चौधरी का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया। संगीत संध्या की शुरुआत श्री गणेशा देवा से अजय अर्थ एवं सुनील मालवीय ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सोलंकी गुरुजी, सुनील मालवीय, पत्रकार खुमान सिंह बैंस, अजय अर्थ, पंकज नामदेव, जैनेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, प्रीति चौधरी, साधना श्रीवास्तव, नवीन पुरोहित, पूजा साहू, डॉ. शेफालिका कर्णिक, राजेंद्र वर्मा, डॉ शिवनंदन वर्मा, सुरेन्द्र पांडे, बादल प्रजापति, प्रवीण राज, अंशुमान जोशी, प्रकाश शर्मा, राहुल साहू उपस्थित थे। मास्टर वेदांत सिंह बैस की विशेष प्रस्तुति बदन पे सितारे लपेटे हुए रही। संचालन अजय सोलंकी गुरुजी ने किया। आभार प्रीति चौधरी व साधना श्रीवास्तव ने माना।