थाना प्रभारी निलंबित

थाना प्रभारी निलंबित

                    थाना प्रभारी निलंबित                                                   जहानाबाद। जिले के एसपी दीपक कुमार रंजन ने नगर थाना प्रभारी रवि भूषण के कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। एसपी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में आए दिन अपराधिक घटनाएं घट रही थी । ज्ञात हो कि बीते 1 माह के भीतर शहर में तीन तीन हत्याएं और लूटपाट एवं चिंताई जैसी घटनाएं चरम सीमा छू रही थी। इससे आम आवाम में दहशत कायम हो गया था। थाना प्रभारी रवि भूषण से अनियंत्रित घटनाएं को लेकर एसपी ने उनकी कार्यशैली को लापरवाही और कोताही बरतने के साथ - साथ प्राथमिकी दर्ज नहीं करना तथा अपराधिक छवि के लोगो के साथ सांठ - गांठ जैसी कई आरोप लगे थे । इन सभी आरोप को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के उपरांत राजेश कुमार को अस्थाई रूप से थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। बताते चलें कि राजेश कुमार पहले भी थाना प्रभारी का कमान संभाल चुके हैं इन्हें पूरा नगर क्षेत्र और पुलिस कार्य की अनुभव है। पहले भी जब तक थाना प्रभारी के रूप में राजेश कुमार थे जब शहर की अपराधिक घटनाएं नियंत्रित थी।                                                               

महेश कुमार ,जहानाबाद ,बिहार