ठाकुर बाबा मंदिर हाथी खाना पर विशाल भंडारा हुआ समपन्न।
श्रीमद् भागवत कथा समापन पर आयोजित भंडारे में दस हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। दोपहर 2 बजे से देर रात्रि तक चला भंडारा।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार शिवपुरी मध्यप्रदेश।
श्रीमद् भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
शिवपुरी/ हाथी खाना स्थित ठाकुर बाबा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर मनी महाराज एवं ठाकुर बाबा सेवा समिति हाथी खाना शिवपुरी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। दस हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। दोपहर 2 बजे से शुरु हुआ भंडारा देर रात्रि तक चला। मनी महाराज की ये तीसरी भागवत कथा ठाकुर बाबा सेवा समिति एवं समस्त शहरवासियों के सहयोग से सम्पन्न हुई। मनी महाराज जल्द करवायेगे चौथी भागवत कथा। समस्त शहरवासियों को मनी महाराज एवं ठाकुर बाबा सेवा समिति हाथी खाना शिवपुरी की ओर से सह्दय धन्यवाद जो उन्होंने विशाल भंडारे को सफल बनाया।