पूर्व में हुए पुष्पेन्द्र साहू की अंधीहत्या का सरई पुलिस ने किया खुलासा

पूर्व में हुए पुष्पेन्द्र साहू की अंधीहत्या का सरई पुलिस ने किया खुलासा
पूर्व में हुए पुष्पेन्द्र साहू की अंधीहत्या का सरई पुलिस ने किया खुलासा

पूर्व में हुए पुष्पेन्द्र साहू की अंधीहत्या का सरई पुलिस ने किया खुलासा

केटी जी समाचार सिंगरौली एमपी हेड राजेश वर्मा 

पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, रीवा क्षेत्र, रीवा राजेश सिंह चंन्देल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक, विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी द्वारा थाना सरई अंतर्गत पुष्पेन्द्र साहू की पाही में हुई अंधीहत्या का खुलासा किया गया।

दिनांक 07/07/25 को फरियादी पवन कुमार साहू निवासी ग्राम गोरा, थाना सरई द्वारा थाना सरई में रिपोर्ट की गई थी कि गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू दिनांक 06/07/25 की रात करीबन 09ः30 बजे खाना खाकर रोजाना की भांति अपने घर से थोड़ी दूर अपनी पाही में सोने के लिये गया था, दूसरे दिन सुबह गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू पाही मे नहीं था तथा उसका फोन भी बंद था। जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया दिनांक 19/07/25 को गुम शुदा के पाही से करीबन 04 कि.मी. की दूरी पर गोरा जंगल के खरहरी नाला में एक नर कंकाल मिला, जिसका डी.एन.ए. परीक्षण कराया गया तथा दिनांक 05/09/2025 को डी.एन.ए. परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर मानव कंकाल के गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू के होने की पुष्टि होने पर थाना सरई में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पुष्पेन्द्र की हत्या कारित करना पाया जाने पर थाना सरई में धारा 103(1), 238 बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

हत्या कारित करने का कारण:-

          विवेचना दौरान पाया गया कि अभियुक्त रावेन्द्र निवासी ग्राम गोरा का मृतक पुष्पेन्द्र के घर की महिला से प्रेम प्रसंग था। जिस कारण पूर्व में दोनों के मध्य विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। जिस कारण अभियुक्त रावेन्द्र मृतक से रंजिश रखता था। दूसरी ओर मृतक पुष्पेन्द्र के मामा की बेटी के आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में रामकुमार एंव विजय साहू अभियुक्त थे। रामकुमार एंव विजय का मानना था कि मृतक पुष्पेन्द्र अपने मामा की उक्त केस में मदद कर रहा था। इस कारण रामकुमार एवं विजय भी मृतक पुष्पेन्द्र से रंजिश रखते थे। आरोपी धीरज साहू के घर की महिला से मृतक पुष्पेन्द्र पूर्व में बातचीत करता था व समझाने पर नहीं मानता था। जिस कारण आरोपी धीरज भी रंजिस रखता था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम-

            दौरान विवेचना मृतक के परिजनों व अन्य साक्षियों से पूछतांछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य तथा अभियुक्त रावेन्द्र साहू व धीरज साहू से पूछतांछ से यह तथ्य सामने आया कि उक्त चारों आरोपीगण अपने-अपने उपरोक्त आशय को लेकर एक माह पूर्व से पुष्पेन्द्र साहू की हत्या की योजना बनाये थे तथा मौके की तलाश में थे। दिनांक 06.07.2025 की रात्रि को जैसे ही पुष्पेन्द्र साहू अपने मोटर सायकल से अपने पाही वाले घर आया। पाही के पास छिपे उक्त चारों आरोपी मृतक के साथ मारपीट कर मृतक के गर्दन में गमछा लपेटकर खींच दिये व उसकी हत्या कारित कर दी। इसके पश्चात् आरोपी रावेन्द्र साहू, विजय साहू और रामकुमार साहू द्वारा मृतक की लाश को गोरा के जंगल खरहरी नाला के तरफ ले जाकर नाला के किनारे गढ्ढा खोदकर गाड दिया गया और धीरज साहू ने पुष्पेन्द्र के मोबाईल को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूरी पर सरई के पेड के नीचे और चप्पल को पुराने ईंट भट्ठा पर छुपा दिया था।

गिरफ्तारसुदा आरोपीगण के नाम-

(1) रावेन्द्र साहू पिता स्व. सुमारू साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)

(2) धीरज कुमार साहू पिता धनेश साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)

दिनांक 29/08/25 से थाना विध्यनगर के 306 IPC के अपराध में जिला जेल पचौर में निम्न आरोपी निरुध्द हैं-

(1) रामकुमार साहू पिता रामकरण साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)

(2) विजय साहू पिता दीनानाथ साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)

सराहनीय योगदान:-

                   पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा गठित एस.आई.टी. के सदस्य-नगर पुलिस अधीक्षक, विध्यंनगर पी.एस.परस्ते, एस.डी.ओ.पी देवसर गायत्री तिवारी, एस.डी.ओ.पी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम, परि. रोशनी कुर्मी, निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई, उप निरी. सूरज सिंह थाना सरई, उप निरी. उदयचंद करिहार थाना बैढ़न, उप निरी. पवन सिंह प्रभारी सायबर सेल, उप निरी. प्रियंका सिंह बघेल चौकी प्रभारी निवास, उप निरी. विनय शुक्ला चौकी प्रभारी निगरी, उप निरी. अमन वर्मा चौकी प्रभारी तिनगुडी, उप निरी. नृपेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बरका, उप निरी. पुष्पेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी लंघाडोल, उप निरी. संजय कुशवाहा, सउनि. उपेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि. पप्पू सिंह, सउनि. अरविंद द्विवेदी, सउनि संतोषी सिंह, सउनि.. कमलेश सिंह, सउनि. नरेन्द्र प्रताप सिंह, प्र.आऱ. रामनरेश प्रजापति, प्र.आर हरिभजन सिंह, प्र.आऱ. रामनिरंजन बैस, प्र.आर. अनुराग मिश्रा, प्र.आर. लक्ष्मीकान्त साहू, प्र.आर. पंकज सिंह चौहान, आर. रिकू धाकड़, आर. बबलू यादव, आर. राहूल यादव, आर. तेजप्रताप, आर. तेजभान, आर. शिवम पाटकर, आर. महेन्द्र चौरसिया, आर. अंकित शुक्ला, आर. नीरज सिंह, आर. राजेश वर्डे, प्र.आर. राहुल सिंह ,आर. प्रामिश झिल्ले, आर. सौरभ, आर. अवधकिशोर गोयल, आर. कपिल बंसल, आर. प्रशात केसरी, आर. संदीप वर्मा, आर. नन्दकुमार रुहेला, आर. संदीप कुमार, प्र.आर. आशीष त्रिपाठी।