श्री मारू भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

लक्ष्मीनारायण मारू को भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रमिक शिक्षा बोर्ड) क्षेत्रीय निर्देशालय इंदौर का चेयरमैन नियुक्त किया है

श्री मारू भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

    KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास। श्री मारू को भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्रमिक शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। भारतीय मजदूर संघ, देवास के जिला मंत्री कमलसिंह चौहान ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री, कार्य समिति सदस्य एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीनारायण मारू को भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रमिक शिक्षा बोर्ड) क्षेत्रीय निर्देशालय इंदौर का चेयरमैन नियुक्त किया है। श्री मारू को श्रमिक शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त होने पर पर भामसं के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल (मंत्री दर्जा प्राप्त) के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति (राज्य मंत्री दर्जा) के पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसौदिया, प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल भार्गव, प्रदेश मंत्री संजय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडवीन, मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता गौड़, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, इंजीनियरिंग एंड मेटल महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राम भान सिंह, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अश्विनी सूर्यवंशी, भामसं के जिलाध्यक्ष श्री पवन कुमार प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश रघुवंशी, जिला मंत्री कमलसिंह चौहान, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक आलोक पायलट, देवीसिंह बैस, दौलत सिंह चौधरी, श्रीकांत बक्षी, राजेन्द्र सिंह बैस,रुपराम मिश्रा, विष्णु पटेल, घनश्याम पंडित, महेन्द्र सिंह परिहार, लोकेश विजयवर्गीय, रमेश द्विवेदी लाखनसिंह राजपूत आदि ने बधाई देते हुए श्रमिक शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने पर केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, श्रमिक शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरजेश उपाध्याय, भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष हृणयमय पंड्या, राष्ट्रीय महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.सुरेन्द्रन, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय कृष्ण प्रताप सिंह, एम.पी. सिंह, राष्ट्रीय मंत्री गिरीश चन्द्र आर्य, रामनाथ गणेशे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास शुक्ला, भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयसिंह, प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले एवं प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन कुमार का आभार माना एवं स्नेहीजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री मारु के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड इंदौर के माध्यम से श्रमिकों विशेषकर असंगठित श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितेषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनजागरण अभियान को बल मिलेगा