शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर निकली कलश यात्रा

शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ पर निकली कलश यात्रा

शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर निकली कलश यात्रा
शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर निकली कलश यात्रा

           KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ पर निकली कलश यात्रा 
कलश यात्रा में शामिल हुए महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर सहित कई पंडित 
देवास। मंगलवार से आरंभ हो रहे प्रदेश के इल्कल नगर में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ में आहुति से पहले सोमवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। विश्व शांति, जन कल्याण निमित्त किए जा रहे इस महायज्ञ के आरंभ से पहले नगर में यात्रा निकली। पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय मंत्री पीठाधीश्वर महंत श्री सहदेवानंद गिरि जी महाराज जानकारी देते हुए कहा कि विश्व कल्याण के लिए प्रदेश में शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ का आयोजन रखा गया है! इस यज्ञ में देशभर के दर्जन भर से अधिक तीर्थ स्थलों के साधु, संतों एवं पंडित, ब्राह्मणों ने भाग लिया है। हमारी सनातन संस्कृति, धर्म के अनुसार प्राचीन काल से किसी भी शुभ कार्य के पूर्व कलश यात्रा की परंपरा है। यज्ञ के आरंभ से पहले उस परंपरा का आज निर्वाह किया गया। कलश यात्रा कन्टी मेन सर्कल स्थित मंदिर से आरंभ हुई। जिसमें रथ में सवार महामंडलेश्वर पीठाधीश्वरों, पंडितो के आगे बड़ी संख्या में सर पर कलश लिए चल रही महिलाओं एवं बालिकाओं का नगर की जनता ने जगह जगह पुष्प वर्षा स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची। जिसमें असम कामाख्या से पधारे थानापति गोविंद गिरी जी महाराज, हिमालय केदारनाथ से महामंडलेश्वर देवानंद गिरी जी महाराज, हिमाचल हरिद्वार से महादेव आनंद गिरि जी महाराज, हिमालय का मुख्य तीर्थ बागेश्वर से पधारे महाराज श्री महंत पुष्कर गिरी जी महाराज, दिल्ली हरिहर आश्रम से प्रद्युम्न मुनि, उदासीन इंदौर से मिट्ठू             गिरी जी महाराज, काशी वाराणसी सिटी कौशल महंत राहुल गिरी जी सहित देश के कई राज्यों के पंडितों एवं संतों ने यज्ञ में भाग लिया।