शस्त्र पूजन के साथ प्रारंभ हुई भगवा यात्रा, युवाओं ने फहराई भगवा पताकाएं

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। सत्य की असत्य एवं अच्छाई की बुराई पर, धर्म की अधर्म पर विजय के महापर्व विजयादशमी पर बजरंग सेना द्वारा सयाजी द्वार से भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मातृशक्ति एवं बालिकाओं ने शस्त्र पूजन के साथ किया। यात्रा में मुख्य रूप से बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सेना रणबीर पटेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, भाजपा नेता नीरज सिंह चौहान, शैलू मौरे आदि थे। अतिथियों ने शस्त्र पूजन एवं उपस्थित जनों को तिलक लगाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाजन भगवा पताकाएं लहराते हुए एवं बालिकाएं आकर्षक वेशभूषा में सम्मिलित थी जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यात्रा का विभिन्न जगहों पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नाहर दरवाजा स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां आरती की गई और यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर महेन्द्र सांगते, धनंजय रेकवाल, ओमप्रकाश सेन, रोशन रायकवार, राहुल प्रजापति, शुभम रायकवार, नरेन्द्र शर्मा सहित गणमान्य जन एवं राष्ट्र धर्म प्रेमी युवा शामिल हुए।