संघर्षमय शुरुआत के बाद मॉडल स्कूल के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण

संघर्ष में शुरुआत के बाद मॉडल स्कूल के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण

           KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

संघर्षमयी शुरुआत के बाद मॉडल स्कूल के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण 
देवास। आज से 5 वर्ष पहले 22 अगस्त 2016 को मॉडल स्कूल देवास, उत्कृष्ट विद्यालय देवास से अलग होकर बालगढ रोड स्थित अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित हुआ था। उस वर्ष स्कूल में दोनों माध्यम के कुल 267 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। स्टाफ में  नियमित रूप से केवल 3 शिक्षक तथा अपने कालखंड के समय पर उपस्थित होने वाले 7 अतिथि शिक्षक कार्यरत थे। नवीन भवन में अपने विषय के अध्यापन के साथ संस्था के सभी प्रभार विकास महाजन तथा वित्तिय व्यवस्था एवं मार्गदर्शन श्रीमती चंद्रावती जाधव मेम के पास था। कहने को तो यह नवीन भवन था, किन्तु यहा समस्याओं की भरमार थी। विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर तथा शुद्ध पेयजल की समस्या के साथ भवन में सिविल कार्यों की कमी थी। इसी प्रकार  सामने स्थित शासकीय गोदाम से खाद्यान्न की सड़ांध, सीमेंट प्लांट की धुल, गिट्टी मशीन का शोर, झुग्गी बस्ती की परेशानी, पास स्थित शराब दुकान, मैदान में जलजमाव, उबड़-खाबड़  मैदान, वृक्षारोपण के लिए उपजाऊ मिटटी का नही होना, मैदान में कीचड़ तथा आवारा पशुओं का जमावड़ा एवं बाउंड्री वाल की समस्या थी। इतनी सारी समस्याओं से संघर्ष करते हुए जाधव मेम के मार्गदर्शन और वरिष्ठ कार्यालय के सहयोग से श्री महाजन अपने दो नियमित साथियों रविन्द्र नरवरे और एच एल जाट के साथ समर्पित भाव से धैर्य और आत्मविश्वास से आगे बढते गये। परिणाम स्वरूप महाविद्यालय कम शुल्क में मध्यमवर्गीय एवं मेधावी विद्यार्थियों के अध्ययन की आवश्यकता को पुर्ण करने में सफल रहा है। वर्तमान में विद्यालय के प्राचार्य अनिल सोलंकी ने अपने समस्त स्टाफ के सहयोग से इस स्कूल को जिला, राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाई है। संस्था के विगत 5 वर्षो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने के साथ इन वर्षों में जन सहयोग तथा शाला विकास मद से नवाचार के कई कार्य पुर्ण किये हैं। जिनमे स्टाफ सदस्यों का ड्रेस कोड, संस्था की वेबसाइट, फेस डिटेक्टर उपस्थिति मशीन, विद्यार्थियों को सूचना के लिये एसएमएस प्रबंधन तथा ट्रैक सूट, प्रतिवर्ष विद्यालयीन पत्रिका का विमोचन, वाईफाई तथा सुन्दर हरियाली युक्त परिसर एवं  अन्य बुनियादी सुविधाये अत्यंत अल्प समय में उपलब्ध कराई है। प्रारंभ की संघर्षमयी एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किये गये अपने कार्यों के लिए विकास महाजन को कई संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। सफलता पूर्वक 5 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के डॉ. जिलानी सर, अवस्थी सर, राठौर सर, झरोका सर, दिलीप शर्मा सर, निशा नागर, स्मृति शर्मा, लक्ष्मी पाटीदार, सुनीता गौतम सक्सेना मेम, जायसवाल मेम, अम्बिका जोशी ने हर्ष व्यक्त किया।