सातवे वेतन आयोग, इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, दीपावली पर ₹7000 बढ़कर मिलेगी सैलरी: रिंकू पंडित KTG समाचार शिवपुरी एमपी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। 7th Pay Commission. पहले डेढ़ साल से रुके महंगाई भत्ते का तोहफा और अब दिवाली से पहले बंपर बोनस का तोहफा। केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय करमचारियों को दिवाली से पहले एक और खुशखबरी दी है, जिसके तहत उन्हें एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस मिलने जा रहा है।

सातवे वेतन आयोग, इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, दीपावली पर ₹7000 बढ़कर मिलेगी सैलरी: रिंकू पंडित KTG समाचार शिवपुरी एमपी
Salary

केंद्र सरकार ने कुछ केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अर्धसैनिक बलों को 30 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है।

इन कर्मचारिय़ों को तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियोंको बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 30 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया है। ये बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिए जाने की घोषणा की है। सरकार के इस ऐलान का लाभ सिर्फ उन्हीं केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, जो ग्रुप C और ग्रुप B के हैं और नॉन-गजटेड कर्मचारी है। जिन कर्मचारियों को किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम का लाभ नहीं मिलता उन्हें ही इस बोनस का लाभ मिलेगा। इस बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों और उन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी, जो केंद्र सरकार के किसी भी बोनस के तहत नहीं आते।

7000 रुपए खाते में होंगे जमा

इसका फायदा केवल उन कर्मचारियों को मिलगा, जो 31-3-2021 को सर्विस में थे। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान लगातार 6 महीने काम कर रहे थे। कैलकुलेशन के आधार पर इन कर्मचारियों को 6907.89 रुपए बोनस मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को हाल ही में सरकार ने डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया। सरकार ने कर्मंचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी स बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया।