राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को राजगढ़ के मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने श्रद्धांजलि दी

कल्याण सिंह ने अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया राम जन्मभूमि राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी का त्याग कर दिया

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को राजगढ़ के मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने श्रद्धांजलि दी
राजगढ़ अलवर राजस्थान

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को राजगढ़ के मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने श्रद्धांजलि दी

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

राजगढ़ अलवर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ की ओर से भाजपा के निजी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात कल्याण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।वक्ताओं ने कल्याण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। राम जन्मभूमि राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी का त्याग भी कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामानी जिला महामंत्री शिवलाल मीणा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित मंडल महामंत्री अजय यादव नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी शक्ति केंद्र प्रभारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी लोकेश रावत पार्षद आर एन मीणा धर्म चंद सैनी राजपाल मीणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।