मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक कंवरलाल के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक कंवरलाल के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक कंवरलाल के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिक कंवरलाल के घर किया भोजन

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देवास की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिड़ावद में पहुंच कर गांव में रहने वाले श्रमिक कंवरलाल खिच्ची के यहां सादा भोजन किया। कंवरलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे श्रमिक हैं तथा मकान निर्माण में काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने भोजन में दाल, गोभी की सब्जी और बाजरे की रोटी खाई। कंवरलाल के यहां बने सात्विक और सादे भोजन की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री कंवरलाल के परिवार से मिले। कंवरलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गांव में पहले भी दो-तीन बार आ चुके हैं, लेकिन उनके घर में मुख्यमंत्री का पहली बार आगमन हुआ था।
मुख्यमंत्री के आगमन से उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ देवास सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, सर्वश्री नरेंद्रसिंह राजपूत, राजीव खंडेलवाल, राजेंद्र पटेल, सिद्धनाथ केलोदिया, उमेश श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कंवरलाल के यहां भोजन किया। कंवरलाल के परिवार ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। स्वागत से मुख्यमंत्री श्री चौहान काफी अभिभूत हुए तथा कंवरलाल के पूरे परिवार का स्वादिष्ट भोजन के लिये आभार व्यक्त किया।