जानिए – मंगलवार यानि आज दिनांक 15 जून को किन राशिवालों की पलटेगी किस्मत, जेब में आयेगा पैसा या होगी खाली , शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज दिनांक 15 जून मंगलवार को इन राशिवालों की पलटेगी किस्मत, जेब में आ सकता है पैसा , जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

जानिए – मंगलवार यानि आज दिनांक 15 जून को किन राशिवालों की पलटेगी किस्मत, जेब में आयेगा  पैसा या होगी खाली ,  शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

कपिल जय परशुराम 

KTG समाचार

15/6/2021

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि रात 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी।  आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 42 मिनट से सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके है और 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 54 मिनट तक यही पर गोचर करते रहेगे

15 जून : सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 7 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 50 मिनट 
चंद्रोदय- सुबह 9 बजकर 9 मिनट 
चंद्रास्त- रात 10 बजकर 52 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि - रात 10 बजकर 56 मिनट तक हर्षण योग - पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक रवि योग - रात 9 बजकर 42 मिनट से सुबह 5 बजकर 12 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र - रात 9 बजकर 42 मिनट तक सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके है - सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन राशि में कब तक गोचर करेंगे - 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 54 मिनट तक

 अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 50 म‍िनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक।

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक।

यमगंड सुबह 10 बजकर 37 म‍िनट से 12 बजकर 22 म‍िनट तक।

गुल‍िक काल दोपहहर 02 बजकर 06 म‍िनट से 03 बजकर 51 म‍िनट तक।

भद्रा शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 16 जून सुबह 05 बजकर 23 म‍िनट तक।

सभी 12 राशियों  का दैनिक

 राशिफल, कैसा होगा

 आपका आज का 

 दिन जानिए

1.मेष राशि

आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए सारे काम पूरे होगें। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे आप बहुत खुश हो जायेंगे। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का  दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आपको मित्रो से मिलने का मौका मिल सकता है। 

2.वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने प्रेम जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर अपने आप ही वह शांत हो जाएंगे और आप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जनसमर्थन में भी लोग आएंगे। सायंकाल का समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा

3.मिथुन राशि

आप कोई नया काम शुरू करनें की सोच सकते हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपकी सूझ-बूझ से समय पर पूरा कर लेगें। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी की मदद मिल सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

4.कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आज आप अपने भौतिक सुख संसाधनों पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग भी आज आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें क्योंकि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में भी आजाद आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है। 

5.सिंह राशि

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां का  खात्मा भी हो सकता है। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते है आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी।

6.कन्या राशि

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधी समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।

7.तुला राशि

आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिल सकता है और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। व्यायाम करने से बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

8.वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिससे आपको नुकसान होने की संभावना है । संतान द्वारा श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

9.धनु राशि

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान-समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे। 

10.मकर राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।  

11.कुंभ राशि

आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

12.मीन राशि

आपका दिन आज ठीक ठाक  रह सकता है । कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार  हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है  किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलने की उम्मीद।