महिला मंच ने श्राद्ध पक्ष की अमावास पर गौ माता को गो ग्रास किया अर्पित

महिला मंच ने श्राद्ध पक्ष की अमावास पर गौ माता को गो ग्रास किया अर्पित

महिला मंच ने श्राद्ध पक्ष की अमावास पर गौ माता को गो ग्रास किया अर्पित

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राज डूंगरपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला मंच द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश श्रीमाल व कुसुमलता दोषी के सानिध्य में मंच के पदाधिकारियों ने पित्रो के तर्पण हेतु श्राद्ध पक्ष पर भण्डारी या गौ शाला में गाय को ग्रास व गुड़ खिलाया।इस अवसर पर महिला मंच की अध्यक्ष माया सुथार ने सभी आगन्तुको का अभिनदंन किया। मंच की प्रदेश संगठन मंत्री ने श्राद्ध पक्ष पर सभी पित्रो को नमन करते हुए कहा कि हमे सदैव परोपकार के कार्य कर समाज सेवा करनी होगी।अमावास के दिन प्रगति नगर मंडल की भजन मंडली समूह की महिलाओं के साथ सभी महिलाओं ने गौ माता की आरती पूजा कर केले,गुड़,लप्सी और गेहूं की रोटियां खिलाकर अपने पित्रो को नमन किया।गौ शाला में 150 के लगभग गौ माता की सेवा का अवसर मिला।स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पीठ,सरजीत मिश्रा,दीपक पंचाल,महिला मंच की संगीता पंचाल, जया कंसारा, विनीता जोशी, ममता भट्ट,शांति पचाल,हर्षा कंसारा,रेखा शर्मा,विजय श्री,माया पंचाल, राजेश्वरी पंचाल, जय श्री,खुशबू पंचाल,आरती कंसारा,बिंदु कंसारा,चेतना सुथार,प्रेमलता ,पूर्व कंसारा प्रगति नगर की अंशुमाला पंचाल, निर्मला श्रीमाल, वर्षा प्रकाश पंचाल, हेमलता चौबीसा, उपस्थित हुए।